आजसू ने खेल का सामान बांटा
प्रखंड आजसू पार्टी द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को हेसापोड़ा पंचायत में खेल सामग्री का वितरण किया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप साव ने शीशाटांड़, परसाडीह, टुंगरीडीह, कोदवाडीह गोरडाडीह के टीमों के बीच फुटबॉल जर्सी दी। मौके पर विनयलाल खन्ना, प्रबोध चटर्जी, रंजन पंडा, गुड्डू पंडा, अमित कुमार रोहित साव आदि मौजूद थे।