किसानों का पंजीकरण करने का निर्णय
गोला | प्रखंडमुख्यालय में सोमवार को कृषक मित्रों की बैठक बीएओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान क्षेत्र के किसानों का पंजीकरण करने के लिए जन-जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आत्मा के द्वारा चलाए जा रहे फसल उत्पादन, केसीसी अन्य चीजों की जानकारी दी गई। बीएओ ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में पूरे प्रखंड में 12 सौ किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाया गया है। मौके पर बीटीएम संतोष कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ आफताब अहमद, विजय कुमार ओझा, सुभाष चंद्र, नागेश्वर, तीर्थनाथ, उमेश, हेमंत मौजूद थे।