- Hindi News
- कृष्णा लाइट साउंड और मुन्ना टेंट के बने अध्यक्ष
कृष्णा लाइट-साउंड और मुन्ना टेंट के बने अध्यक्ष
मगनपुर | बनतारागोला में लाईट और टेंट ऐसोशियेशन गोला की बैठक हुई। जिसमें महंगाई को देखते हुए लाईट और टेंट में मूल्य वृद्धि का निर्णय लिया गया। जिसका सभी ने सर्वसम्मति से स्वागत किया। मौके पर कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें लाइट-साउंड में अध्यक्ष कृष्ण कुमार महतो, सचिव सत्यपाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार महतो और टेंट ऐसोशियेशन के अध्यक्ष मुन्ना कुमार कुश्वाहा, सचिव रहमान, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार महतो को बनाया गया। इस दौरान तय की गई दर से कम दर पर समान आपूर्ति करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर मो. अफजल, जयप्रकाश महथा, बैजनाथ महतो, इब्राहीम अंसारी, बालेश्वर, राजू, महतो, मो. लतीफ, इस्राफिल अंसारी, मो. बदरुद्दीन अंसारी, कार्तिक, संदीप मौजूद थे।