- Hindi News
- मनरेगा सेंट्रल टीम ने किया योजनाओं का निरीक्षण
मनरेगा सेंट्रल टीम ने किया योजनाओं का निरीक्षण
भू-गर्भ जल स्रोत को देखती सेंट्रल टीम।
भास्कर न्यूज | मगनपुर
मनरेगाकी सेंट्रल टीम के वैभव कुमार और श्वेता ने बुधवार को गोला प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान हुल्लू में गुलाब महतो के खेत में मनरेगा से बन रही कूप का निरीक्षण किया गया। जहां मात्र तीन मजदूर कार्यरत मिले वहीं कार्यस्थल पर ना तो जॉब कार्ड मिला ना ही मस्टर रोल। जबकि योजना का बोर्ड लगाने के निर्देश के बाद भी बोर्ड लगाया हुआ नहीं मिला। जिसपर मेेठ और रोजगार सेवक को फटकार लगी और हर हाल में कार्य स्थल पर जॉब कार्ड और मस्टर रोल रखने का निर्देश दिया गया। फर्स्ट एड कीट मिलने पर टीम ने सराहना की।
भू-गर्भजल स्रोत के उपयोग पर किया मंथन
इसदौरान हुल्लू में भू-गर्भ जल स्रोत (स्वयं निकल रहे पानी) का भी जायजा लिया और पानी का संचयन करके इसका उपयोग सिंचाई और पेयजल कार्यों में करने पर मंथन किया गया। गांववालों ने बताया कि यहां दो वर्ष पूर्व हुए बोरिंग के समय से ही पानी निकल रहा है, जो सालों भर निकलते रहता है। अगर इसे नाली के माध्यम से टंकी बनाकर संचय किया जाय और फिर इसका उपयोग सिंचाई में किया जा सकता है। बाद में मुरुडीह, टांडिल में झरना और ऊपर खाखरा में धारा फॉल समेत अन्य जल स्रोतों का भी निरीक्षण किया गया। दौरे में उप प्रमुख शंकर दयाद महतो, बीपीओ अबोध राम, जेई रामपति सिंह, विकास कुमार, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक आरीफ अंसारी, मुखिया अमृत कुमार समेत अन्य मौजूद थे।