पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेती के लिए प्रशिक्षण देना जरूरी : कश्यप

खेती के लिए प्रशिक्षण देना जरूरी : कश्यप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी सदस्य।

भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न

भास्करन्यूज | रामगढ़

भाजपाकिसान मोर्चा के एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन बुधवार को गोलारोड स्थित किसान भवन में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से रामगढ़ जिला प्रभारी मुकेश कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता अजय दुबे, जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता, महामंत्री चंद्रशेखर चौधरी, बागवानी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नित्यानंद महतो, रवींद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद सहित कई भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होकर किसान मोर्चा के सदस्यों के बीच अपनी-अपनी बातों को रखा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुकेश कश्यप नेे कहा कि क्षेत्र में अत्याधुनिक वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए किसानों को प्रशिक्षण देना जरूरी है। जिसके लिए सरकार को आगे बढ़कर आना होगा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर हमें आंदोलन करना होगा। उन्नत किस्म के खाद बीज के साथ-साथ क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज की भी कमी है। जिसके कारण किसानों को अपने उगाए फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता है। वक्ताओं के संबोधन के बाद सम्मेलन में किसानों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। सम्मेलन के अंत मेें किसान मोर्चा के सदस्यों को भाजपा के पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से करने को कहा। किसानों को बताया गया कि प्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद ही भयमुक्त सरकार का गठन संभव हो पाएगा। बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के अध्यक्ष उमेश चंद्र पटेल, महामंत्री मनोज पांडेय, मुंगालाल महतो, सच्चिदानंद प्रसाद, प्रदीप कुमार महतो, पवन करमाली, जोधन महतो, सहदेव ठाकुर, अजय करमाली, गोविंद बेदिया, गोलकनाथ महतो, शिवलाल महतो सहित किसान मोर्चा के कई सदस्य मौजूद थे।

राष्ट्रवादीधारामें राज्यों के विकास पर विचार गोष्ठी आज

भाजपाजिला समिति के तत्वावधान में गुरुवार को बिजुलिया स्थित लायंस हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राष्ट्रवादीधारा में राज्यों के विकास पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय शामिल होंगे।