पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरीबों के आशियानों पर चला बुलडोजर

गरीबों के आशियानों पर चला बुलडोजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगनपुर | गोला-बरियातूरोड पर स्थित नायक टोला में बुधवार को गरीबों के आशियानें पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया, जिससे कई लोग बेघर हो गए। यहां रांची से बाेकारो को जोड़ने वाली पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पंद्रह लोगों के मकान को तोड़ा जाना है, जिसकी शुरुआत बुधवार से की गई है। बताया जाता है कि लोगों को गोला सीओ ने सभी को 23 जून 14 तक सरकारी भूमि से अतिक्रमण स्वयं हटा लेने का आदेश दी थी, लेकिन यहां के गरीब भूमिहीन लोग पुनर्वास की आस में अतिक्रमण नहीं हटाए थे। इस दौरान परमानंद नायक, पवन नायक, नोबो नायक, जगेश्वर नायक, फकीरा नायक, पीटर नायक, टिंकू नायक, रवि नायक, दुखू नायक, भुनू नायक ने सरकार से पुनर्वास की मांग की है।

पचासवर्ष से अधिक समय से रह रहे थे लोग : स्थानीयलोगों को कहना है कि इस भूमि पर गरीब नायक परिवार के लोग पचास वर्ष से अधिक समय से रह रहे हैं। यहां के लोगों का जीवन गरीबी और बेबसी में किसी प्रकार से कट रहा है। कुछ लोग डेली मार्केट में सब्जी ढ़ोकर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं, तो कुछ मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं।