मधु गुप्ता पर केस करने की निंदा
मगनपुर | हेल्पएज झारखंड द्वारा संचालित चित्रा सिलाई सेंटर गोला में प्रशिक्षणार्थियों की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें संस्था की मधु गुप्ता पर हुए केस की निंदा की गई और केस को बिना शर्त वापस लेने की मांग की गई। संचालिका सकुंती देवी ने कहा कि मधु दीदी को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। अगर केस वापस नहीं लिया जाता है तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। मौके पर लीला कुमारी, श्वेता कुमारी, शकुंतला देवी, स्वाति कुमारी, निरासो कुमारी, उपासी कुमारी, नंदनी कुमारी, सुषमा कुमारी, जयंती कुमारी, रुक्मनी कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।