पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोला : शिक्षा सचिव ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

गोला : शिक्षा सचिव ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोला | शिक्षासचिव आराधना पटनायक और जेपीएसी के प्रशासी पदाधिकारी प्रदीप चौबे ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे पहले बरियातू उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहुंचे। जहां पर विद्यालय परिसर में गंदगी देख कर दोनों भड़क गए। प्रधानाध्यापक गंदौरी राम को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई में विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। शिक्षा सचिव कोईया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे। जहां पर प्रधानाध्यापक तारकेश्वर मुर्मू से बच्चों के नामांकन के बारे में पूछने के बाद प्रार्थना में खड़े बच्चों की गिनती स्वयं की। इसपर सचिव ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए कहा कि हर हाल में शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाय। सचिव ने विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की सूची मांगी। विद्यालय में कुल नौ कमरा है। जिसमें दो काफी जर्जर स्थिति में है। वही झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा बनाया जा रहा भवन निर्माण का काम भी पिछले तीन वर्षों से बंद है। सचिव ने प्रधानाध्यापक से बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन के बारे में भी जानकारी ली। जिससे वे असंतुष्ट होकर इसमें सुधार करने का निर्देश दिया और कहा कि शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

बीआरसीमें कोई नहीं मिला : शिक्षासचिव सर्वप्रथम बीआरसी कार्यालय पहुंची। जहां पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। इससे वे काफी आक्रोशित हो गई और बिना बीईईओ को साथ लिए ही स्कूलों का निरीक्षण करने निकल गई। बताया गया कि सचिव सुबह साढ़े दस बजे बीआरसी पहुंची थी, लेकिन कार्यालय में मात्र एक सीआरपी अजय नीरज ही मौजूद थे। उससे पूछताछ करने के बाद वे कार्यालय में घुसे बिना ही चली गई।