पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली काटने पर कांग्रेस ने दिया धरना

बिजली काटने पर कांग्रेस ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली काटने पर कांग्रेस ने दिया धरना

मगनपुर | दामोदरवैली कॉरपोरेशन गोला की ओर से बिजली में कटौती बंद करने की मांग को लेकर गुरुवार को डीवीसी गोला गेट के सामने शहजादा अनवर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना दिया। मौके पर अनवर ने कहा कि झारखंड विद्युत बोर्ड दामोदर वैली कॉरपोरेशन का जो भी लेन-देन बकाया है, वह सरकार स्तर का मामला है। इसमें आम उपभोक्ताओं का नुकसान नहीं होना चाहिए, लेकिन बिजली में कटौती लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि दस दिन में बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो यहां से अन्य क्षेत्रों को सप्लाई होने वाली बिजली को बंद कर दिया जाएगा। मौके पर कमाल शहजादा, राम विनय महतो, संतोष सोनी, जनार्दन पाठक, एहतसामुद्दीन, निर्मल करमाली, झरी बेदिया समेत अन्य लोगे मौजूद थे।



फोटो 26 बिजली कटौती के खिलाफ डीवीसी गेट के समक्ष प्रदर्शन करते कांग्रेसी