पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस नेता ने किया गिरफ्तारी का विरोध

कांग्रेस नेता ने किया गिरफ्तारी का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस नेता ने किया गिरफ्तारी का विरोध

गोला | युवापरिवर्तन संघ के चार सदस्यों कमलकिशोर महतो, जयप्रकाश महतो, ओमप्रकाश गुप्ता, भुनेश्वर महतो को गिरफ्तार किए जाने का कांग्रेस के राज्य प्रतिनिधि शहजादा अनवर ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि गोला प्रखंड के सभी सरकारी कर्मी पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। इनके खिलाफ आवाज उठाने वालों के ऊपर बीडीओ द्वारा दमनात्मक कार्रवाई करना एक षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का विरोध करना कोई अपराध नहीं होता है। कहा कि अगर प्रशासन गिरफ्तार किए गए चारों को रिहा नहीं करती है तो कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।