अवैध वसूली का आरोप
गोला | प्रखंडमुख्यालय में प्रज्ञा केंद्र संचालक राकेश कुमार पर अवैध वसूली करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। गुरूवार को बीडीओ को सौंपे पत्र में ग्रामीणों ने संचालक पर जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर आवेदकों से दो से तीन सौ रूपये की राशि की मांग की जाती है। आवेदक द्वारा राशि नहीं देने पर तरह-तरह का नियम बताकर भगा दिया जाता है। ग्रामीणों ने उक्त संबंध में जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे दूर दराज से आने वाले छात्रों को आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में सुविधा हो सके। पत्र में भैरव रजवार, अंबुज केवट, निर्मल महतो, देवनारायण रजवार, किस्टो तूरी, चमन रजवार, प्रदीप कुमार बेदिया, राजेंद्र महतो आदि के हस्ताक्षर हैं। इस संबंध में संचालक राकेश कुमार ने बताया कि आवेदकों का आवेदन पंचायत में खुले केंद्र में लिया जाता है। वहां से आवेदन मेरे पास जमा होता है। इसलिए अवैध वसूली का आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है।