चुनाव ड्यूटी का भाड़ा नहीं मिलने पर रोष
मगनपुर | लोकसभाचुनाव 2014 में गोला प्रखंड से 162 गाड़ियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया था, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। जिससे गाड़ी मालिकों में रोष है। डीसी से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने कहा कि अगर भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो यूनियन के बैनर तले आंदोलन करेंगे। इसकी जानकारी यूनियन के महासचिव महानंद नायक ने दी।