पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं पहुंचे आरोपी, पंचायत स्थगित

नहीं पहुंचे आरोपी, पंचायत स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मगनपुर

गोलाके जांगी गांव में रविवार को रोमा देवी के अनुरोध पर गांववालों ने बैठक की थी। जिसमें पंचायत के मुखिया नुरुल्लाह अंसारी भी मौजूद थे। लेकिन रोमा देवी के पति पिंटू कुमार महतो और उसके ससुर योगेंद्र महतो बैठक में नहीं पहुंचे। जिस कारण पंचायती को स्थगित कर दिया गया।

क्याहै मामला : पिंटूकुमार महतो की प|ी रोमा देवी गत चार अगस्त को मायके से ससुराल पंहुची थी, लेकिन उसके पति समेत ससुराल वालों ने उन्हें घर घुसने नहीं दिया था और घर बंद कर वे लोग घर से भाग गए थे। महिला तीन दिन तक भूखे-प्यासे घर के बाहर में अपने बूढ़े दादाजी के साथ रह रही थी। जब इसकी जानकारी गांववालों की मिली तो गांव की महिलाएं एकजुट होकर रोमा को मदद करने के लिए आगे आए और उसके ससुराल का दरवाजा के ताला तोडकर रोमा को घर में प्रवेश करा दिया। तब से महिला घर में अकेले रह रही है। जबकि उसके ससुर, सास और पति गांव में लगे फसलों का देखरेख करने के लिए जाते हैं, लेकिन घर नहीं जाते। इसी बात को लेकर रविवार को महिला के आवेदन पर गांव में पंचायती बुलाई गई थी। लेकिन महिला के ससुराल वाले कोई बैठक में नहीं पंहुचे। जिससे पंचायती स्थगित कर दी गई। बैठक में मुखिया नुरुल्लाह अंसारी, कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष अमरलाल महतो, भागीरथ दांगी, उमेश महतो, मनोहर दांगी, कार्तिक महतो, भीखन महतो, लालदेव महतो, झमन प्रसाद समेत गांव की महिलाएं भी भारी संख्या में मौजूद थीं।