पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकाया मानदेय भुगतान की मांग

बकाया मानदेय भुगतान की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोला | झारखंडप्रदेश सामुदायिक पारा शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष भागवत तिवारी ने पारा शिक्षकों के बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग जिला शिक्षा पदाधिकारी से की है। जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि फरवरी 2014 से अगस्त तक का मानदेय अविलंब भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा अधिकारियों के घटिया सोच के कारण अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं होना काफी गंभीर मामला है। कहा है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी बीरिया उरांव द्वारा अप्रैल 2014 से जून 2014 तक का ही भुगतान का निर्देश दिया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।