पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का आठवां अधिवेशन संपन्न

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का आठवां अधिवेशन संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीम अख्तर अध्यक्ष एवं सर्वेश महतो बने सचिव

भास्करन्यूज | रामगढ़

अखिलभारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का आठवां द्विवार्षिक अधिवेशन सह चुनाव का आयोजन रविवार को गोलारोड स्थित तुलसी देवी स्मृति भवन में किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि रामेश्वर गोप (सर्किल सेक्रेट्री) एवं बालमुकुंद यादव (सर्किल सेक्रेट्री पोस्टमैन) ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि अाज भारत में सबसे बड़ा नेटवर्क डाक विभाग का है। आज के दौर में देश में अनेक माध्यमों का विकास हुआ है। जिससे कई विकल्प उभर कर आए हैं।

इन नए विकल्पों के कारण डाक विभाग को एक गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जिसे लेकर वक्त के साथ विभाग द्वारा अपनी नीति में बदलाव नहीं किए जाने से हम पिछड़ते जा रहे हैं। साथ ही साथ डाक विभाग के कुछ गलत नीतियों के कारण नेटवर्क सफल नहीं हो पा रहा है। इस कारण विभाग को अपनी तरक्की के लिए अविलंब ठोस कदम उठाना होगा, जिससे विभाग तरक्की की ओर कदम बढ़ा सके। अतिथियों के संबोधन के बाद ग्रामीण डाक सेवकों ने अधिवेशन में अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा।

जिसमें ग्रामीण डाक सेवकों की नियमितिकरण, 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता को टीआरसीए में विलय करने, सभी डाकघरों में कुर्सी, टेबल आलमीरा की व्यवस्था कराने, डाकघरों के किराया को बढ़ाने सहित कई मांग शामिल हैं। अधिवेशन के दौरान अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का चुनाव भी कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष मो. नसीम अख्तर, सचिव सर्वेश कुमार महतो, उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी, संजय कुमार महतो, रामचंद्र महतो, प्रभुराम महतो, सहायक सचिव राजाराम सिंह, शंभू सिंह, जलेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद, सहायक कोषाध्यक्ष अंजली कुमारी, संगठन सचिव चंदन कुमार राय, अजय श्रीवास्तव, किशुन राम महतो, कुमार गौरव, अंकेक्षक संतोष मुंडा के अलावा सर्किल काउंसलर के पद पर हासिब अंसारी को मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मदन मोहन सिंह, नागेश्वर साह, जीतेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार राय, रविशंकर राय सहित डाक विभाग के कई पदाधिकारी डाककर्मी मौजूद थे।

अधिवेशन में मौजूद डाककर्मी।

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के अधिवेशन में मंचासीन अतिथि।