पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल को दोनों चापाकल खराब सड़क पार कर पानी पीते हैं बच्चे

स्कूल को दोनों चापाकल खराब सड़क पार कर पानी पीते हैं बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमेशा दुर्घटना की आंशका बनी रहती है, अभिभावक चिंतित

स्कूल में खराब पड़ा चापाकल।

भास्कर न्यूज | गोला

प्रखंडक्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू में लगा हुआ दोनों चापाकल पिछले एक माह से खराब पड़ा हुआ है। उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक गंदौरी राम ने बताया कि दोनों ही चापाकल पीएचईडी विभाग के द्वारा लगाया गए थे। इसके खराब होने की सूचना विभाग के अलावे शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को भी कई बार दी जा चुकी है। इसके बाद भी इसे बनाने की ओर कोई पहल नहीं हो रही है। बताया कि विद्यालय में एक हजार से भी ज्यादा छात्र छात्राएं अध्ययनरत है। जिसे पानी पीने के लिए सड़क पार लगे चापाकल तक जाना पड़ता है। जबकि इस मार्ग में हमेशा वाहनो का आवागमन होता रहता है। जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रही है। इतना ही नहीं स्कूल में जो मध्याह्न भोजन बनाया जाता है। उसके लिए भी बाहर सड़क पर कर ही चापानल से पानी लाया जाता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्थापित आईपीएल फैक्ट्री को भी पोषक क्षेत्र होने के नाते स्कूल परिसर में बोरिंग करवाने की मांग कई बार की जा चुका है। लेकिन प्रबंधन इस ओर गंभीर नहीं दिखती है। इस संबंध में पारा शिक्षक संघ के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष भागवत तिवारी ने कहा है कि अगर दो दिनों के अंदर विभाग इसे ठीक नहीं करवाती है। संघ बच्चों के साथ सड़क जाम करेगी।