- Hindi News
- सेविका और शिक्षक से मांगा गया स्पष्टीकरण
सेविका और शिक्षक से मांगा गया स्पष्टीकरण
मगनपुर | ऊपरबरगाके आंगनबाड़ी केंद्र जाराडीह में केंद्र बंद रखने पर गोला बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा ने सेविका बासमती देवी और सहायिका उर्मिला देवी से स्पष्टीकरण की मांग की है। साथ ही उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जाराडीह से पारा शिक्षक अमीर कुमार महतो के गायब रहने पर भी उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। बीडीओ ने कहा है कि बिना सूचना के पारा शिक्षक गायब थे, वहीं बिना कारण के ही आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखा गया था। इतना ही नहीं बरियातू और हुप्पू पंचायत में मनरेगा योजना से चल रही काम में गायब रोजगार सेवक, पंचायत सेवक और जन सेवक से भी स्पष्टीकरण की मांग की गई है।