11 महिला समूहों को मिली 22 गाय
गाय का वितरण करते अधिकारीगण।
भास्कर न्यूज | गोला
प्रखंडक्षेत्र के सुतरी पंचायत के लेवाटांड में गुरुवार को प्रायोजक जिला कल्याण आयोजक प्रयास संस्था के द्वारा प्रोटोटाइप योजना के अंतर्गत गाय वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार चौबे ने कहा कि माडा योजना के तहत कल्याण विभाग द्वारा शत प्रतिशत अनुदान पर महिला समूह के बीच दो-दो गाय का वितरण किया जा रहा है। इसके सही रखरखाव से वे इससे काफी अच्छी आमदनी कर सकते है।
बीडीओ केके बेसरा ने कहा कि सरकार ने महिला समूहों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। जिसके तहत ही गाय का वितरण किया जा रहा है। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कृपाल कच्छप ने कहा कि मिले गाय से समूह दूध उत्पादन में वृद्वि कर ज्यादा मुनाफा अर्जित करें। साथ ही गाय के स्वास्थ्य के साथ खानपान में विशेष ध्यान दे। मौके पर प्रयास संस्था के निदेशक मुरली श्याम, मुखिया शंकर बेदिया, पशु चिकित्सक डाॅ. सुभाष चंद्रा, उमेश कुमार, दयानिधि सिंह, मनोज कुमार, मेहिलाल हांसदा, विगन मुर्मू, गोवर्धन हेंब्रम, गोविंद कुमार, चंद्रिका बेदिया, नंदकिशोर मुर्मू, नागेश्वर मांझी, जगरनाथ मुर्मू, प्रदीप महतो, कुंती देवी, शांतिबाला देवी, पियासो देवी, किरण मरांडी, शांति देवी, लखीमनी देवी, रिमनी देवी, रेखा सोरेन, अघनी देवी आदि मौजूद थे।
इनसमूहों को मिली गाय
सुतरीपंचायत के चांदनी महिला मंडल, पूर्णिमा महिला मंडल, शांति महिला मंडल, पार्वती महिला मंडल, मशाल मंडल, उर्मिला महिला मंडल, सरना महिला मंडल, सुलोचना महिला मंडल, सरना महिला मंडल, जय मां सरस्वती महिला मंडल, मां दुर्गा महिला मंडल महिलाओं के बीच गाय का वितरण किया गया।
फोटो35 गाय का वितरण करते अधिकारीगण