भाजपा किसान मोर्चा का जिला सम्मेलन आज
रामगढ़ | भाजपाकिसान मोर्चा के जिला सम्मेलन का आयोजन बुधवार को गोलारोड स्थित किसान भवन में किया गया है। यह जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि उक्त सम्मेलन में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम सिंह, बागवानी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नित्यानंद महतो, रामगढ़ विधानसभा प्रभारी मुकेश कश्यप सहित कई वक्ता शामिल होकर किसान मोर्चा के सदस्यों को संबोधित करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त सम्मेलन में विधानसभा चुनाव की रणनीति के साथ-साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा होगी।