पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाकपा माले ने सीएम का पुतला फूंका

भाकपा माले ने सीएम का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतकी कम्युनिस्ट (पार्टी दमाक्र्सवादी लेनिनवादी) ने सोमवार को रजरप्पा चौक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य देवकीनंदन बेदिया ने कहा कि स्व संतू मुंडा के पुत्र कमलेश मुंडा की मौत इलाज के अभाव में हो जाती है और सरकार इसके लिए कुछ नहीं करती है। कहा कि मुख्यमंत्री को घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। जब आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी की मौत हो जाए तो यह बहुत ही शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए दोषी डीसी, एसडीओ, बीडीओ को अविलंब मुअत्तल किया जाए। ऐसा नहीं होने पर भाकपा माले इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। मौके पर हीरालाल महतो, तेजपाल महतो, शंकर मुंडा, विगेंद्र ठाकुर, बहादुर करमाली, लखीचरण भोक्ता, सुरेश मुंडा, तुलसीदास महतो, कुलेश्वर भोक्ता, पारस भोक्ता, रामकुमार प्रजापति, कादिर अंसारी, गंगाजल महतो, तुलसीदास महतो, कामेश्वर भोक्ता, कुलदीप भोक्ता, दिवाकर भोक्ता आदि मौजूद थे।