- Hindi News
- सुप्रीम कोर्ट के राज्य सलाहकार पहुंचे बेटुलखुर्द
सुप्रीम कोर्ट के राज्य सलाहकार पहुंचे बेटुलखुर्द
> अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा
> गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया
भास्करन्यूज | मगनपुर
गोलाप्रखंड के बेटुलखुर्द गांव में गरीबी के बीच इलाज के अभाव में हुई कमलेश मुंडा की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन नेता से लेकर अधिकारी गांव का दौरा कर रहे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के राज्य सलाहकार बलराम गांव पहुंचे और मृतक के भाई सुनील मुंडा से घटना की जानकारी ली।
उनके समक्ष भी सुनील ने पहले की भांति भाई की बेबसी से लेकर माैत की दास्तां सुनाई। इस पर उन्होंने उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि कमलेश जब जिंदा था तो उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था और जब वह इन दुनिया चल गया तो अब नेता और अधिकारी उसकी मौत का कारण जानने रहे हैं।
मौके पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां ग्रामीणों का इलाज किया गया। मौैके पर डीआरडीए निदेशक प्रदीप कुमार प्रसाद, डॉ. प्रेम कुमार, बीडीओ केके बेसरा, सीओ कामिनी कौशल लकड़ा, मुखिया जाकिर अख्तर समेत अन्य लोग मौजूद थे।
अधिकारियों का घेराव करते ग्रामीण।
मौके पर मौजूद अधिकारी।