मां काली प्रतिमा का स्थापना दिवस मना
गोला | बजरंगसंघ रोड स्थित सार्वजनिक काली मंदिर में मां काली की प्रतिमा का तीसरा स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पुजारी अवनी चक्रवर्ती ने मां की विशेष पूजा अर्चन कर आरती उतारी। आयोजन समिति द्वारा विशेष भोग और इसके बाद खिचड़ी का वितरण किया गया। मौके पर प्रदीप कुमार तिवारी, मदन कुमार दास, चितरंजन पोद्दार, प्रदीप पोद्दार, पंचानन पोद्दार, संतोष कुमार दास, अभिषेक सिन्हा, मिथुन पोद्दार, अर्जुन पोद्दार, संजय मौजूद थे।