महायज्ञ समिति के अध्यक्ष बने उमेश
गोला | प्रखंडक्षेत्र के बारघुटु गांव में 21 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले रुद्र महायज्ञ को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों की बैठक शनिवार को बालेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान महायज्ञ को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष उमेश कुमार महतो, सचिव ब्रह्मदेव महतो, उपाध्यक्ष शत्रुघन महतो, संयोजक महेश महतो के अलावे कार्यकारिणी में विष्णु महतो, कालीचरण, उपेंद्र, नागेंद्र, जलेश्वर, फली, रविंद्र, भरत, प्रमोद, तुलसी को रखा गया।