- Hindi News
- समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाएं हुईं एकजुट
समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाएं हुईं एकजुट
गोला | नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के तोयर गांव में अवैध रूप से हो रहे शराब बंदी का बिड़ा अब महिलाओं ने उठा लिया है। शनिवार को भी दूसरे दिन भी सैकड़ों महिलाओं ने लाठी डंडा लेकर क्षेत्र में बेचे जा रहे शराब के अड्डे पर हमला कर दिया। और शराब की बिक्री बंद करने की चेतावती दी।
इस दौरान तोयर स्कूल, लाईन होटलों और भैरवी नदी के किनारे बेचे जा रहे शराब के अड्डो को बंद करा दिया। महिलाओं ने समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए घरो में बनने वाले महुआ शराब पर पाबंदी लगाने को कहा। इसके पश्चात महिलाओं ने डोर टू डोर घूमकर लोगों को घरों में शराब नहीं बनाने की अपील की।
पकड़े जाने पर आर्थिक जुर्माना वसूलने की बात कही। मौके पर बसंती देवी, पार्वती देवी, सुमित्रा देवी, शकुंतला देवी, मुनिया देवी, गीता देवी, रिंकू देवी, सविता देवी, उर्मिला देवी, कौशल्या देवी समेत कई अन्य महिलाएं मौजूद थी।