पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रखंड मुख्यालय का घेराव 23 को

प्रखंड मुख्यालय का घेराव 23 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकपामाले की बैठक रविवार को महादेव मंडा प्रांगण में हीरालाल महतो की अध्यक्षता में हुई। राज्य कमेटी सदस्य देवकीनंदन बेदिया ने कहा कि पिछले दिनों सेरेंगातु गांव में दो हाथियों की मौत मामले में दो किसानों गोदल प्रजापति और जयराम महतो पर प्राथमिकी दर्ज होना प्रशासन की चाल है। जबकि आए दिन हाथियों द्वारा किसानों के फसलों को बर्बाद किया जा रहा है। लेकिन वन विभाग मूकदर्शक बना है।

इस दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर 23 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया। साथ ही गोला बाजार की जर्जर हो चुकी पीसीसी पथ का निर्माण, अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज में घुसखोरी होना, तीन वर्षों से लंबित हाथियों की क्षतिपूर्ति का अविलंब भुगतान करने की मांग की गई है। मौके पर राथोराम रजक, शंकर मुंडा, तेजपाल महतो, सुधीर रजवार, पाचा मुंडा, दिलू मुंडा, बोधी मुंडा, रामकिशोर मुंडा, अधीर साव आदि मौजूद थे।