- Hindi News
- बारिश से भैरवी नदी में उफान, कई दुकानें बहीं
बारिश से भैरवी नदी में उफान, कई दुकानें बहीं
पुजारियों ने बताया, इस वर्ष का उच्चतम जलस्तर
स्थानीयपुजारी असीम पंडा के अनुसार, इस वर्ष एक पखवारे पूर्व भी लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के कारण भैरवी नदी का जलस्तर बढ़ी थी, परंतु रविवार को भैरवी इस वर्ष अबतक के सर्वाधिक उफान पर रही। नदी का पानी भैरवी में बने छिलका पुल के ऊपर से काफी बह रहा है। छिलका पुल पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। गोला की ओर से आने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग नदी के दूसरी ओर जाने के लिए नाव के सहारा ले रहे हैं।
रजरप्पा में भैरवी नदी में उफान के बाद का नजारा।
दुकानदारों में मची भगदड़, सुबह से हीं दुकानें खाली करने में जुटे रहे नदी किनारे का दुकानदार
भास्करन्यूज | रजरप्पा
लगातारदिनरात बारिश के बाद रविवार को रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र के भैरवी नदी उफना गई। जिसके कारण बीती रात में नदी किनारे का करीब एक दर्जन से ज्यादा दुकानें जलमग्न हो गई। इस खबर के बाद सुबह से ही स्थानीय दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें समेटना शुरू कर दिया। जिसके कारण आसपास लगने वाली लगभग एक सौ दुकानों को खाली कर दिया गया।
स्थानीय दुकानदार अजय खन्ना ने बताया, समय पर खाली नहीं किया जाता तो दुकानों में रखी लाखों की संपति बर्बाद हो सकती थी। इधर, दोपहर बाद भैरवी नदी का जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि बारिश के कारण दामोदर नदी में भी पानी बढ़ा है, परंतु फिलहाल किसी प्रकार की नुकसान की संभावना नहीं है।
रातमें बह गईं कई दुकानें
स्थानीयदुकानदार अजय खन्ना ने बताया कि रात में नदी में पानी काफी कम था। जिसके कारण दुकानदारों में दुकान बंद कर घर चले गए। दुकानदार के अनुसार, नन्हकू अग्रवाल, अजय खन्ना, संजय खन्ना, विनोद साव और आलोक खन्ना सहित करीब एक दर्जन झोपड़ीनुमा दुकानें रात में जलमग्न हो गई। सुबह जब दुकानदार अपने अपने दुकानें खोलने के लिए पहुंचे तो दुकानों को पानी में समाया था। इसके बाद टेबल कुर्सी सहित कुछ महत्वपूर्ण सामान को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।