पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा

विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | भाजपाजिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने मंगलवार को जिला कार्यालय में नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें प्रदेश द्वारा नियुक्ति चुनाव सहयोगी पंकज साव शामिल होकर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी। वहीं बैठक में जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को बताया कि सांसद जयंत सिन्हा 18 सितंबर को गोला प्रखंड के उपरबरगा, बरलंगा, नावाडीह, कोरांबे, डीमरा सहित कई कई गांवों का दौरा करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से इलारानी पाठक, च्रदंशेखर चौधरी, पप्पू बनर्जी, डॉ. संजय सिंह, रवींद्र शर्मा, नित्यानंद महतो, रणंजय कुमार कुंटू, विनोद मिश्रा, सहदेव ठाकुर, आनंद बेदिया, महेंद्र प्रजापति, सुबोध सिंह सहित कई भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल थे।