- Hindi News
- मजदूरों छात्रों का खाता खोलने का निर्देश
मजदूरों छात्रों का खाता खोलने का निर्देश
गोला | प्रखंडविकास पदाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को बीएलबीसी की बैठक बीडीओ केके बेसरा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों से मनरेगा के मजदूरों और वर्ग एक से लेकर वर्ग पांच तक के सभी छात्रों का खाता खोलने को निर्देश दिया। साथ ही मजदूरों को समय पर भुगतान करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान भारतीय डाक घर के पोस्टमास्टर दिलीप कुमार को मजदूरों के भुगतान में किए जा रहे अनावश्यक विलंब पर जवाब तलब किया गया। बीडीओ ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगे से भुगतान में किसी तरह की देरी होगी तो उसके खिलाफ वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। मौके पर एलडीएम एसके नाग, बीओआई के पीएल जैना, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, एसबीआई के अनिल कुमार, सीबीआई के सीमा वर्मा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कृपाल कच्छप आदि मौजूद थे।