पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानदेय रोकने की शिकायत

मानदेय रोकने की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोला | प्रखंडक्षेत्र के सिरका आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 139 के सेविका प्रभा देवी ने सीडीपीओ पर मानदेय एवं पोषाहार रोकने की शिकायत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिए पत्र में की है। कहा है कि सीडीपीओ द्वारा पिछले 18 माह से तो मानदेय दे रहे हैं और पोषाहार। जिससे केंद्र के बच्चों को पोषाहार के साथ साथ ग्रामीणों को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सेविका ने कहा है कि सीडीपीओ ने जिला को सेविका चयन रद्द करने की जो रिपोर्ट भेजी है, वह पूरी तरह से मनगढ़ंत है। जिसकी पुन: जांच होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी है।पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, विधायक, एसपी, डीडीसी, एसडीओ, प्रमुख, उप प्रमुख, थाना प्रभारी, जिला परिषद अध्यक्ष, बीडीओ को भी प्रेषित की गई है।