पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वैश्य आयोग का गठन करे सरकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामदेव प्रसाद दोबारा बने वैश्य मोर्चा के जिलाध्यक्ष

सम्मेलनके दौरान वैश्य संघर्ष मोर्चा के रामगढ़ जिला कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से रामदेव प्रसाद को वैश्य संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में दोबारा चयन किया। रामदेव के दोबारा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद उपस्थित मोर्चा के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत भी किया।

दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ करते केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू।

भास्कर न्यूज|रामगढ़

झारखंडवैश्य संघर्ष मोर्चा का जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को गोलारोड स्थित साहू धर्मशाला में किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू, प्रधान महासचिव मुरारी लाल गुप्ता और शंकर प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि सरकार वैश्य आयोग का गठन कर बाकी बचे वैश्य उपजातियों को पुन: ओबीसी सूची में शामिल करे। उन्होंने वैश्य समाज के लोगों से अपने हक और अधिकार के लिए आगे बढ़कर आने का आह्वान भी किया। वैश्य समाज के लोगों को सुरक्षा और सम्मान तथा युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों को मिटाकर आदर्श समाज का निर्माण करना ही वैश्य संघर्ष मोर्चा का उद्देश्य है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुरारी लाल गुप्ता, शंकर प्रसाद गुप्ता, चंद्रिका प्रसाद वर्मा, नंदकिशोर भगत, डॉ. आर एन प्रसाद, विजय साहू, शिवशंकर साहू, गजाधर साहू सहित कई वक्ताओं ने वैश्य समाज के लोगों से अपने हक और अधिकार के लिए एकजूट होने का आह्वान किया। समारोह में स्वागत भाषण प्रेमलाल विश्वकर्मा तथा मंच संचालन देवेंद्र प्रसाद ने किया।

21-22को रांची में होगा तृतीय अधिवेशन

सम्मेलनके दौरान रांची में 21-22 फरवरी को होनेवाले वैश्य मोर्चा के तृतीय अधिवेशन की तैयारी पर विशेष रूप से चर्चा हुई। अधिवेशन को लेकर वैश्य समाज के लोगों के बीच प्रचार अभियान चलाने और वैश्य समाज के लोगों को एकजूट करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से शिवशंकर साहू, राजकुमार शर्मा, बद्री विश्वकर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, अवध बिहारी प्रसाद, गुलाब प्रसाद, रामअवतार भगत, प्रेम साहू, नेपाल विश्वकर्मा, अमित साहू, पंकज अग्रवाल, राकेश प्रसाद शामिल थे।

खबरें और भी हैं...