पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झारखंड में क्रिकेट के लिए बहुत कुछ करना है: अमिताभ चौधरी

झारखंड में क्रिकेट के लिए बहुत कुछ करना है: अमिताभ चौधरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडमें क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के लिए अभी बहुत कुछ करना है। यहां सरकार को भी इसके लिए आगे आना होगा, तभी खेल का विकास किया जा सकता है। उक्त बातें झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने मंगलवार को गोला के हेंमतपुर एस्सार पेट्रोल पंप के उद्घाटन के मौके पर कही।

उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा के साथ खेल काे भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है। एस्सार कंपनी के जनरल मैनेजर सौरव मिश्रा ने बताया कि यह झारखंड का 35 वां पंप है। उन्होंने गुणवत्ता और सही माप पर खरा उतरने की बात कही। पंप में पहले ग्राहक के रुप में बोकारो के निमाय सिंह चौहान ने डीजल भरवाया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ(जेएससीए) अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने पंप का उद्घाटन फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया। मौके पर एलडीएम जेके सिंह, सेल्स ऑफिसर सुभाष कुमार, अनिल सिंह, बालेश्वर प्रताप सिंह, झूलन बक्शी, अकबर अली, निर्मल करमाली, सेवक महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...