पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोला में प्रखंड स्तरीय बाल समागम संपन्न

गोला में प्रखंड स्तरीय बाल समागम संपन्न

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोला | एसएसप्लस टू हाई स्कूल गोला के मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय बाल समागम का समापन मंगलवार को हो गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिप सदस्य ममता देवी, कपिलदेव मुंडा और पूर्व जिप सदस्य गोविंद मुंडा के द्वारा संयुक्त रूप से सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद बच्चों के लिए जीवन का एक अंग है। खेलकूद पर भी छात्र-छात्राओं को ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्रों ने लंबी दौड़, जलेबी रेस, हाई जंप आदि खेलों में हिस्सा लिया। मौके पर बीईईओ राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, महेन्द्र चौधरी,जनार्दन राम, महेश मुंडा, महेन्द्र प्रसाद, शिव प्रकाश, शैल त्रिपाठी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...