डीवीसी चौक पर गोलंबर बनाने की मांग
रामगढ़ | भाजपाजिला उपाध्यक्ष अजय ओझा ने एसडीओ कार्यालय में एक ज्ञापन देकर डीवीसी चौक में गोलंबर निर्माण कराने की मांग की है। एसडीओ को दिए गए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि अाए दिन डीवीसी चौक पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अभी हाल ही में एक छात्रा की भी मौत हो चुकी है। छात्रा की मौत के बाद पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने क्षेत्र का भ्रमण किया था। इस दौरान उन्होंने अंचलाधिकारी गोला को डीवीसी चौक में एनएच 23 के पदाधिकारियों के सहयोग से गोलंबर निर्माण कराने को कहा था। लेकिन इसपर आजतक कोई पहल नहीं हुई है। उन्होंने एसडीओ से चौराहे से पूर्व ब्रेकर बनवाने की भी मांग की है।