कटे पेड़ों की लकड़ी जब्त करने का निर्देश
गोला | रजरप्पारोड में स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय मध्य विद्यालय, गोला में पेड़ों की अवैध कटाई करने का आरोप स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैल त्रिपाठी पर लगाया था। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए बीडीओ केके बेसरा ने थाना को स्कूल के अंदर काटे गए सभी पेड़ों की लकडिय़ों को जब्त करने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आई। बीडीओ ने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कृपाल कच्छप को स्कूल पहुंच कर मामले की जांच करने को कहा था। जिसमें पाया गया कि स्कूल के छह पेड़ों की अवैध कटाई की गई है। पूर्व में काटे गए तीन पेड़ों की लकड़ी भी गायब मिली। उन्होंने बताया कि जिस पेड़ों की कटाई की गई है। उसे नीलामी के लिए स्कूल में रखने का प्रावधान है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बीडीओ ने उक्त कार्रवाई की है।