सरस्वती पूजा के लिए हुई दंडाधिकारियों की नियुक्ति
गोला | गोलाप्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ ने दंडाधिकारी की नियुक्ति कर दी है। बीडीओ को भेजे गए पत्र में कहा गया कि बारह फरवरी से लेकर चौदह फरवरी तक संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में वे अपनी डयूटी देंगे। दंडाधिकारियों में गोला में बीडीओ पवन कुमार महतो, गोला थाना में सीओ कामिनी कौशल लकड़ा, सोसोकला में डाॅ. विजयंत कुमार, साड़म और बरियातु में अरविंद कुमार, चाड़ी में महेंद्र कुमार मेहता, बंदा में सुनील कुमार हेंब्रम, मगनपुर में अजय राम, बरलंगा थाना में डाॅ. सजल कुमार और नियंत्रण कक्ष में जगनारायण राम को नियुक्त किया गया है। पत्र में सभी को उपस्थित रहकर चौदह फरवरी तक सभी प्रतिमाओं का विसर्जन सुनिश्चित करने को कहा गया है।