- Hindi News
- समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाओं ने निकाली रैली
समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाओं ने निकाली रैली
नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के रजवार टोला की महिलाओं ने क्षेत्र में शराब बंदी को लेकर सोमवार को जुलूस निकाला। जुलूस रजवार टोला से निकल कर मेनरोड, थाना, रजरप्पा चौक, डीवीसी चौक, कालीनाथ चौक सहित पूरे पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने शराब की बिक्री बंद करने की चेतावती दी। महिलाओं ने समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए घरों में बनने वाले महुआ शराब पर पाबंदी लगाने को कहा। इसके पश्चात महिलाओं ने डोर टू डोर घूमकर लोगों को घरों में शराब नहीं बनाने की अपील की। कहा गया कि अगर बंद नहीं होता है तो महिलाएं पुन: इसी तरह का अभियान चलाएगी
पकड़े जाने पर आर्थिक जुर्माना वसूलने की बात कही। मौके पर रूपा देवी, आरती देवी, माला देवी, बबिता देवी, बसंती देवी, शांति देवी, सूरजी देवी, मुनिया देवी, बितनी देवी, शीला देवी समेत कई अन्य महिलाएं मौजूद थी।
जुलूस में शामिल महिलाएं।