- Hindi News
- परीक्षार्थी रिश्तेदार हैं, तो नहीं करेंगे गार्डिंग
परीक्षार्थी रिश्तेदार हैं, तो नहीं करेंगे गार्डिंग
मैट्रिकऔर इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से आरंभ हो रही है। इसके सफल संचालन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में सोमवार को जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने बैठक की।
इस अवसर पर डीईओ ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध संसाधन के बारे में सभी बीईईओ से जानकारी ली। इस दौरान उन्हें निर्देश दिया गया कि जिन परीक्षा केंद्रों में संसाधन का अभाव हैं वैसे परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक से संपर्क कर परीक्षार्थी के संख्यानुसार केंद्रों में बेंच डेस्क उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही वीक्षण कार्य हेतु शिक्षक और शिक्षिकाओं की आवश्यकतानुसार प्रतिनियुक्ति करें। यह भी कहा गया कि परीक्षा केंद्र में वैसे शिक्षक और शिक्षिकाओं की प्रतिनियोजन नहीं करेंगे जिनके निकटतम संबंधी उस परीक्षा केंद्र में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान रामगढ़ प्रखंड के केंद्राधीक्षक और बीईईओ से कहा गया कि गोला प्रखंड में केंद्रों की संख्या कम है।
ऐसे में वीक्षण कार्य हेतु वहां से शिक्षक और शिक्षिका की मांग कर सकते हैं। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चंद्रेश्वर पंडित, रहमत अली, बालेश्वर द्विवेदी, अनिल कुमार सिन्हा, लाल बहादुर सिंह, निर्मला प्रजापति मौजूद थे।
बीईईओ के साथ बैठक करते डीईओ।