झाविमो लगाएगा जनता दरबार
गोला | झारखंडविकास मोर्चा प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष रामभजन मुंडा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। साथ ही सभी पंचायतों में जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया गया। वही एक मार्च को भैरवी नदी तट पर कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया है। मौके पर जिला अध्यक्ष गोविंद बेदिया, विजय जायसवाल, इम्तियाज अहमद, बालेश्वर सोरेन, प्रीतम कुमार झा, विष्णु कुमार, चरित्र मुंडा, सुनिल कुमार, सोमर नायक आदि मौजूद थे।