कोचिंग सेंटर में विदाई समारोह का आयोजन
श्योरसक्सेस कोचिंग सेंटर मठवाटांड़ गोला में रविवार को मैट्रिक परीक्षा 2015 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर संचालक कैलाश महतो ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्कूल में छात्रों को सभी विषयों की शिक्षा दी जाती है और कोचिंग सेंटर में शिक्षा के साथ परीक्षा की तैयारी भी कराई जाती है। मौके पर सेंटर की ओर से छात्रों को उपहार भी भेंट किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय कुमार दास, दीपक कुमार का योगदान रहा। मौके पर माधुरी कुमारी, अंजली कुमारी, सोनू प्रमाणिक, चंदन कुमार, विजय, गंगाधर समेत अन्य मौजूद थे।