पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक सप्ताह के अंदर शराब बंद नहीं करने पर आंदोलन करेंगी महिलाएं

एक सप्ताह के अंदर शराब बंद नहीं करने पर आंदोलन करेंगी महिलाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराब बंदी के समर्थन में जुलूस निकालती महिलाएं।

भास्कर न्यूज | मगनपुर

गोलाप्रखंड में शराब बंदी को लेकर महिलाओं का जुलूस और प्रदर्शन जारी है। रविवार को सरगडीह गांव की महिलाओं ने गांव में जुलूस निकाली। इस दौरान महिलाओं ने शराब बेचने और पीने वालों को एक सप्ताह के अंदर इसे बंद करने की अल्टीमेटम जारी की, नहीं तो महिलाएं आंदोलन करेंगी। इस दौरान महिलाओं ने गांव में शराब बंदी को लेकर नारे भी लगाए। मौके पर कजरी देवी ने कहा कि शराब के कारण गांव का माहौल बिगड़ गया है। लोग शाम ढलते ही शराब पीकर घरों में बीवी और बच्चों के साथ में मारपीट करते हैं। जिससे उस परिवार में कलह तो होता है, साथ ही पड़ोसियों की भी शांति हराम होती है। महिलाओं ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग से सहयोग लेने की भी बात कही। मौके पर चंपा देवी, रतनी देवी, गुड़िया देवी, सीता देवी, सरुणा देवी, पंचमी देवी, तिलका देवी समेत अन्य महिलाएं शामिल थीं।