- Hindi News
- एक माह से पेयजलापूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान
एक माह से पेयजलापूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान
कोरांबे में बनी जलमीनार।
भास्कर न्यूज | गोला
हेसापोड़ापंचायत के कोरांबे गांव में जलमीनार से की जा रही पेयजलापूर्ति पिछले एक माह से ठप है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जाता है कि बोरिंग के माध्यम से पाइप लाईन से 25 हजार गैलन क्षमता वाली जलमीनार में पानी पहुंचाई जाती है। फिर वहां से पानी की सप्लाई इससे जुड़े उपभोक्ताओं को किया जाता है। लेकिन एक माह से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। इससे लोगों को पानी के लिए इधर- उधर भटकना पड़ रहा है। लोग नदी का दूषित पानी प्रयोग करने को मजबूर है। बताया गया कि इस पानी से रजरप्पा रोड, दुर्गामंदिर टोला, रकुवा रोड, जेहरा टोला और स्कूल टोला के करीब तीन हजार लोग निर्भर है। लेकिन अनियमित आपूर्ति होने से लोगों की परेशानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। स्थानीय ग्रामीण भैरव रजवार, जगेश्वर महतो, अरविंद महतो, उत्तम कुमार ने बताया कि जलमीनार का स्टार्टर और ट्रांसफार्मर के जल जाने से ये परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इसे जल्द ठीक कर पानी आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
क्याकहती है समिति
जलसमिति के अध्यक्ष मुखिया किरण देवी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी तक इसकी कोई लिखित सूचना ग्रामीणों द्वारा नहीं दी गई है। सूचना मिलते ही तुरंत इस पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।