कोरांबे में नशामुक्ति अभियान कल से
मगनपुर | गोलाके कोरांबे पंचायत में गुरुवार से नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत किया जाएगा। इसे लेकर नशामुक्ति महिला कल्याण समिति के सदस्यों ने मंगलवार को गोला थाना प्रभारी से मिलकर अभियान की सफलता के लिए सहयोग करने की अपील की।
मौके पर लालो देवी, रामा देवी, टूसू देवी अन्य महिलाएं मौजूद थीं।