मारपीट में दो घायल, थाने में शिकायत
मगनपुर | बरलंगाथाना के नावाडीह में बकरी से गेंहू फसल चराने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें देवसहाय कोटवार और उसका भाई बसंत कोटवार घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में किया गया। इस संबंध में उन्होंने थाना में लिखित शिकायत की है। जिसमें उन्होंने साेनडीमरा निवासी कमलनाथ महतो पर खेत में लगे गेंहू का फसल बकरी से चराने के साथ - साथ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं कमलनाथ महतो ने भी देवसहाय कोटवार पर बकरियों को रखने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी जीतराम महली ने बताया कि दोनों पक्ष के आवेदनों की जांच की जा रही है, आरोप सही पाए जाने पर मामला दर्ज किया जाएगा।