झारखंड आंदोलनकारी मिलेंगे आयोग से
गोला | झारखंड राज्य के आंदोलनकारियों की बैठक सोमवार को डाकबंगला परिसर में काली प्रसाद चक्रवर्ती की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान आंदोलनकारियों की सूची बनाकर झारखंड के अग्रणी नेता शिबू सोरेन और झारखंड आंदोलनकारी आयोग से मिलने का निर्णय लिया गया। साथ ही छूटे हुए आंदोलनकारियों से अगली बैठक 16 फरवरी को सारे दस्तावेज जमा करने को कहा गया। बैठक को संबोधित करते हुए काली प्रसाद ने कहा कि राज्य के अलग हुए 15 वर्ष हो चुके है। इसके बाद भी यहां के आंदोलनकारियों को उचित मान सम्मान नहीं मिलना चिंता का विषय है। मौके पर छेदी महतो, शैलेश चंद्र लाला, सीताफल महतो, धीरेन नायक, गणेश करमाली, मेघु महतो, कौलेश्वर महथा, भवानी महतो, नरेश महतो, गोपी सोनी, काशीनाथ महतो आदि मौजूद थे।