पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगदारी का मामला उफान पर

रंगदारी का मामला उफान पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमिया. स्वोटेम्पकामर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के कृष्ण कुमार सिंह ने स्वांग पीओ को पत्र लिखकर कुछ लोगों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि कि स्वांग कांटाघर से कांटा कराकर लोडिंग साइड में जब गाड़ी को लाया तो कई लोग आए तथा लोडिंग करने के नाम पर 15 हजार रुपए प्रति ट्रक की रंगदारी मांगने लगे। ट्रक ड्राइवरों ने इसका विरोध किया तो वे लोग मारपीट करने लगे और धमकी देते हुए चले गए। पीओ ने सुरक्षा पदाधिकारी को जांच कर लेडिंग क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया। दूसरी ओर स्वांग लोकल सेल के अध्यक्ष कृष्णा निषाद पर गाली गलौज एवं दुर्व्यवहार करने के एक मामले में स्वांग हजारी मोड़ निवासी पीके सिन्हा ने गोमिया थाना को आवेदन देकर कहा है कि जब वे कोयला उठाव को लेकर गए तो उससे भी 3100 रुपए प्रति ट्रक रंगदारी की मांग की गई। रंगदारी नहीं देने पर कोयले की लोडिंग नहीं होने दी गई। इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।