- Hindi News
- हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग
हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग
गोमिया| गोमियाथाना अंतर्गत लोधी पंचायत के शमशेर अंसारी हत्याकांड के आधा दर्जन अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह जानकारी देते हुए लोधी पंचायत के पंसस ऐनुल अंसारी ने बताया कि 20 मई 2014 को उनके भतीजे शमशेर अंसारी एवं हबीबुल्लाह उर्फ चैता को इसी पंचायत के मुखिया मो नियाज, उप मुखिया मासूम अंसारी सहित अन्य लोगों ने एक षडयंत्र के तहत घातक हथियार से लैस होकर हमला कर दिया था। जिसमें शमशेर अंसारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी एवं हबीबुल्लाह उर्फ चैता को गंभीर अवस्था में अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस घटना के 8 माह बीत जाने के बाद भी सभी अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।