- Hindi News
- योजनाओं को 31 मार्च तक पूरा करें : बीपीओ
योजनाओं को 31 मार्च तक पूरा करें : बीपीओ
गोमिया| गोमियाप्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा, इंदिरा आवास योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं को लेकर एक बैठक बीपीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने यहां उपस्थित सभी पंचायत सेवकों एवं रोगार सेवकों से कहा कि मनरेगा की सभी पुरानी एवं लंबित योजनाओं को 31 मार्च तक पूर्ण कर उसकी रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय को सौंपे। साथ ही इंदिरा आवास योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन कर दुसरा एवं तिसरा किस्त का भुगतान करें। मौके पर पंचायत सेवक परमेंश्वर महतो, रोजगार सेवक विनय कुमार गुरू, फुलेश्वर महतो, भोला महतो आदि उपस्थित थे।