पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की मांग

खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमिया| गोमियाप्रखंड सह अंचल कार्यलय में अनेक सरकारी पदों पर नियमित अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। प्रखंड में विगत आठ वर्षों से कृषि विकास पदाधिकारी का पद रिक्त है। वहीं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी का पद भी पिछले चार वर्षों एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का पद भी पिछले तीन वर्षों से रिक्त है। वहीं अंचल कार्यालय में अंचल निरीक्षक का पद भी पिछले तीन वर्षों से रिक्त है। इसके अलावा कार्यालय सहायकों का पद भी आधा दर्जन से अधिक खाली पड़े हुए हैं। गोमिया प्रखंड भाजपा के पूर्व संयोजक जितेंद्र शर्मा ने राज्य के मुख्यमंत्री का ध्यान आर्षित कर उक्त खाली पड़े पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग की है।