जनविरोधी नीति का विरोध करेगी भाकपा
भारतकी कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी गोमिया लोकल कमेटी की स्वांग आॅफिस में बैठक रौशन लाल पटेल की अध्यक्षता में हुई। यहां राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम सुंदर महतो, जिला सदस्य प्रदीप कुमार उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे राज्य में रोजगार, विस्थापन, स्थानीय नीति, शिक्षक बहाली कोे लेकर व्यापक आंदोलन चलाएगी। वर्तमान में केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार पूजीपतियों एवं कार्पोरेट घरानों के इशारे पर तरह-तरह की जन विरोधी कानून बना रही है और बड़े पैमाने पर खनिज संपदा को लूटने की तैयारी चल रही है। जिसके खिलाफ पार्टी प्रखंड से लेकर राष्ट्र स्तर तक आंदोलन चलाकर इसका विरोध करेगी। वहीं गोमिया लोकल कमेटी के सचिव राकेश कुमार ने कहा कि पार्टी 22 फरवरी को गोमिया रेलवे स्टेशन में कोलकाता-अजमेर एवं कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव, बड़काकाना गोमो सवारी गाड़ी का आसनसोल तक विस्तार सहित धनबाद बड़काकाना तक ईएमयू ट्रेन चलाने को लेकर एक दिवसीय धरना देगी। मौके पर विनय महतो, राजेंद्र प्रजापति, सहदेव महतो, भुनेश्वर महतो, पुरन मांझी, घनश्याम महतो, बशीरउदीन, भोला स्वर्णकार उपस्थित थे।