पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्ष्मण को टिकट देने की मांग

लक्ष्मण को टिकट देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कसमार | गोमियाविधानसभा से भाजपा का पुराना नाता रहा है। यह सीट हमेशा भाजपा की रही है। कुछ राजनीतिक कारणों से भाजपा यह सीट पिछले चुनाव में जीत नहीं पाई थी। लेकिन आनेवाले विधानसभा में चुनाव में यदि किसी युवा कार्यकर्ता को पार्टी नेतृत्व का मौके देती है तो पुनः यह सीट भाजपा की झोली में जाएगी। ये बातें रविवार को दांतु में आयोजित प्रेसवार्ता में पेटरवार प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा, गोमिया प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष दुलाल प्रसाद कसमार प्रखंड महामंत्री राजेश पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि गोमिया विधान क्षेत्र से भाजपा के युवा नेता लक्ष्मण कुमार नायक को अगर नेतृत्व टिकट देती है तो निश्चित तौर पर गोमिया विधानसभा में पार्टी जीत का परचम लहराएगी। मौके पर गोमिया महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष ब्यूटी रानी, भाजपा पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, राज कुमार साव, विपिन कुमार, प्रदीप नायक, अशोक महतो, प्रकाश रवानी, मुरलीधर नायक, पप्पू साहू, सोनू कुमार, राजेश नायक, महेंद्र सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।